Skip to content

BPSC Admit Card: बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। BPSC Admit Card: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज यानि 6 सितंबर को 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

दो पालियों में होगी परीक्षा

जिसके चलते कैंडिडेट बीपीएससी ( BPSC ) की आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर हाॅल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दे कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। [caption id="attachment_84389" align="alignnone" width="1200"] BSPC Admit Card BSPC Admit Card[/caption]

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को दो पालियों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट में एग्जाम 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी. वहीं दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थी इस का ध्यान रखें कि बिना प्रवेश पत्र के उन्हें एग्जाम हाॅल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:-

  1. अबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. अब अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
  3. इसके बाद बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
  4. रजिस्ट्रेशन नंबर आदि दर्ज कर सबमिट करें।
  5. प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  6. अब चेक करें और एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें।