डेली संवाद, उत्तराखंड। Char Dham Yatra:
चार धाम यात्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि चार धाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा को 5 सितंबर तक के लिए रोक दिया गया है।
5 सितंबर तक रोकी यात्रा
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड (
Uttarakhand
) में भारी बारिश और खराब मौसम के कारण चार धाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा को 5 सितंबर तक के लिए रोक दिया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी रेड और ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। बता दे कि ये हर साल अप्रैल-मई में शुरू होती है और अक्टूबर-नवंबर में समाप्त होती है। इसमें श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करते हैं।