Skip to content

Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने खेल महाकुंभ के दूसरे चरण का किया शुभारंभ

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( Nayab Singh Saini ) ने आज खेल महाकुंभ के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। उन्होंने पेरिस पैरालंपिक में पदक जीतने वाले हरियाणा के 8 खिलाड़ियों को कुल 42 करोड़ रुपये की नकद राशि प्रदान की।

सरकार ने 1489 खेल नर्सरी खोली

खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने 1489 खेल नर्सरी खोली हैं, जिनमें 37,225 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। 8-14 साल के खिलाड़ियों को 1,500 और 15-19 वर्ष के खिलाड़ियों को 2,000 रुपये प्रति माह की सहायता दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021 बनाकर प्रदेश में 550 नए पद सृजित किए गए हैं। अब तक 224 खिलाड़ियों को विभिन्न श्रेणियों में नौकरी दी गई है। सरकार ने खिलाड़ियों को 641 करोड़ रुपये के पुरस्कार दिए हैं और 24,000 से अधिक छात्रों को 69.91 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की है। 15,634 खिलाड़ियों को खेल उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं।