Skip to content

Eid in September 2025: ईद-उल-मिलाद कल, सरकारी छुट्टी का ऐलान

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। Eid in September 2025: Eid E Milad 2025 Tomorrow School Holiday: ईद-ए-मिलाद के पर्व पर अवकाश की घोषणा की गई है। कल यानी शुक्रवार 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद का पर्व है जिसे मुस्लिम समुदाय के लोग पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन का जश्न मनाते हैं। इसे मुहम्मद का जन्मदिन, नबी दिवस या मौलिद के नाम से भी जाना जाता है। दुनिया भर के मुसलमान ईद (Eid) त्यौहार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। 2025 में ईद-ए-मिलाद (मौलिद अल-नबी) 4 से 5 सितंबर के बीच मनाई जाएगी। भारत में यह एक राजपत्रित अवकाश है और कई राज्यों में स्कूल कॉलेज इस अवसर पर बंद रहेंगे। [caption id="attachment_84174" align="aligncenter" width="1200"] Eid E Milad 2025 Eid E Milad 2025[/caption]

Eid E Milad 2025 Holiday: ईद की छुट्टी

पांच सितंबर को शिक्षक दिवस भी मनाया जाता है लेकिन इस बार स्कूल कॉलेज 04 सितंबर को बंद रहेंगे। जानें इस अवसर पर किस किस राज्य में स्कूल बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: जीएसटी रेट में बदलाव से आपको क्या होगा फायदा? यहां पढ़ें GST की नई रेट लिस्ट

ईद-ए-मिलाद 2025 में पूरे भारत में एक राजपत्रित सार्वजनिक अवकाश है। अधिकांश राज्यों में इस अवसर पर स्कूलों, प्रतिष्ठानों, सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहता है। आइये जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में ईद-ए-मिलाद 2025 के अवसर पर स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे या नहीं। [caption id="attachment_73375" align="aligncenter" width="1200"] holiday news holiday news[/caption]

Eid E Milad 2025 Holiday in UP: यूपी में ईद उल मिलाद

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी साल 2025 की छुट्टियों की सूची में ईद उल मिलाद पर अवकाश (Eid E Milad 2025 School Holiday) दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी साल 2025 की छुट्टियों के कैलेंडर को आप यहां क्लिक (UP School Holiday list 2025 pdf) कर देख सकते हैं। इस लिस्ट में 5 सितंबर दिन शुक्रवार को ईद उल मिलाद की छुट्टी रहेगी।