India vs Pakistan[/caption]
टीवी तोड़कर विरोध प्रदर्शन
महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव गुट के कार्यकर्ताओं ने टीवी तोड़कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, महिला कार्यकर्ताओं ने पीएम को सिंदूर भेजा, साथ ही BCCI के लिए चंदा मांगा। पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजन ने भी भारत-पाक मैच के खिलाफ बयान दिया। कइयों ने कहा-जिनके हाथ खून से सने हैं, हमारा उन्हीं से मैच हो रहा है।यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से सवाल किया कि क्या मैच से कमाया गया पैसा पहलगाम हमले में मारे गए 26 नागरिकों की जान से ज्यादा कीमती है। सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि असम और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सभी से मेरा सवाल है कि क्या आपके पास पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से इनकार करने का अधिकार नहीं है। [caption id="attachment_75782" align="aligncenter" width="1200"]
Arvind Kejriwal AAP[/caption]
क्लब, पब और रेस्टोरेंट्स मैच न दिखाएं
दिल्ली के पूर्व CM और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि क्लब, पब और रेस्टोरेंट्स मैच न दिखाएं। अगर ऐसा हुआ तो हम प्रदर्शन करेंगे। यह देश के साथ धोखा है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि जब प्रधानमंत्री खुद कहते हैं कि आतंक और व्यापार साथ नहीं चल सकते, तो फिर क्रिकेट कैसे खेला जा रहा है? क्या देश की इज्जत से ज्यादा पैसा अहम है?सांसद संजय राऊत ने कहा कि देशभक्त नागरिकों को सोशल मीडिया पर उन रेस्टोरेंट और क्लबों की जानकारी शेयर करनी चाहिए जहां भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच दिखाया जाएगा। पुणे में अभिनेता नाना पाटेकर ने कहा कि यह विषय बोलने लायक नहीं है, लेकिन उनकी व्यक्तिगत राय है कि भारत को पाकिस्तान से नहीं खेलना चाहिए। जब हमारे लोगों का खून बहा है, तो फिर उनसे खेल का क्या मतलब? [caption id="attachment_85466" align="aligncenter" width="1200"]#WATCH | Kerala: Shiv Sena (UBT) burns Pakistani national flag in front of Thiruvananthapuram AG's office in protest against India vs Pakistan match today in Asia Cup. pic.twitter.com/ZW9ELJqZNf
— ANI (@ANI) September 14, 2025
sunil gavaskar[/caption]