Skip to content

Landslide in Sikkim: लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही, 4 लोगों की मौत और तीन लापता, सामने आया भयानक वीडियो

Landslide in Sikkim: लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही, 4 लोगों की मौत और तीन लापता, सामने आया भयानक वीडियो
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, सिक्किम। Landslide in Sikkim: देश में इस समय भारी बारिश के चलते हर तरफ तबाही मची हुई है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक हर तरफ कुदरती कहर जारी है।

4 लोगों की मौत

इसी बीच सिक्किम ( Sikkim ) से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सिक्किम के यांगथांग के ऊपरी रिम्बी में लैंड स्लाइड (Landslide) हो गई है जिसकी चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई है और वहीं तीन लोग लापता हो गए है जिनकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

इस घटना का एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस, SSB के जवानों और स्थानीय ग्रामीणों ने दो घायल महिलाओं को बचाया। बचाव दल ने पीड़ितों तक पहुंचने के लिए ह्यूम नदी पर पेड़ों के लट्ठों से एक अस्थायी पुल बनाया। घायल महिलाओं को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में एक महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। भारी बारिश के कारण पूरे क्षेत्र में कई भूस्खलन हुए, जिससे कई गांव प्रभावित हुए और बचाव कार्य जटिल हो गए।