Narendra Modi Assam Rally Speech Photos Update[/caption]
हमारा मंत्र नागरिक देवो भवः
नुमालीगढ़ में PM नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में गरीबों को ठुकराया गया। आदिवासियों के साथ अन्याय हुआ। हमारा मंत्र नागरिक देवो भवः है। हमारे लिए जनता भगवान है। देश के नागरिकों को असुविधा न हो, भाजपा सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा, 'हमारी योजनाओं का लाभ यहां चाय बागानों में काम करने वाले भाई और बहनों को भी हो रहा है। उनका हित हमारी प्राथमिकता है। सरकार टी गार्डन में काम करने वाली महिलाओं को मदद दे रही है। उनके स्वास्थ्य, बच्चों की शिक्षा पर हमारा बहुत जोर है। [caption id="attachment_85474" align="aligncenter" width="1200"]
Narendra Modi Assam Rally Speech Photos Update[/caption]
असम ट्रेड और टूरिज्म का बड़ा सेंटर बनेगा
'यहां माता और शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए भी योजनाएं चला रही है। कांग्रेस के समय इन श्रमिकों को टी कंपनी के भरोसे छोड़ दिया गया था। लेकिन हम उनके घर, बिजली, पानी और स्वास्थ्य की चिंता कर रहे हैं। असम के विकास का दौर शुरू हो चुका है। असम ट्रेड और टूरिज्म का बड़ा सेंटर बनेगा। हम मिलकर नया असम बनाएंगे। विकसित भारत बनाएंगे।PM नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि कांग्रेस का काम एक वर्ग के तुष्टिकरण से हो जाता था। उनको सत्ता मिल जाती थी। लेकिन भाजपा तुष्टिकरण नहीं संतुष्टिकरण पर जोर देती है। कोई भी गरीब और इलाका पीछे न रहे, हम इसके लिए काम कर रहे हैं। अभी तक असम में 20 लाख से ज्यादा पक्के घर गरीबों को मिल गए हैं। घर-घर नल पहुंचाने का काम चल रहा है।ये उदाहरण बताते हैं कि असम को विकास और विरासत से समृद्ध राज्य बनाने के लिए हम किस तरह से निरंतर प्रयास कर रहे हैं... pic.twitter.com/V5RPSbKjY4
— Narendra Modi (@narendramodi) September 14, 2025
वोटबैंक के लालच में असम की डेमोग्राफी को बिगाड़ दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा, 'विकास के प्रयासों के बीच असम के लिए चुनौती भी विकराल होती जा रही है। ये चुनौती है घुसपैठ की। कांग्रेस सरकार ने उन्हें जमीनें दीं। संरक्षण दिया। वोटबैंक के लालच में असम की डेमोग्राफी को बिगाड़ दिया। अब भाजपा सरकार असम के लोगों के साथ मिलकर इस चुनौती का मुकाबला कर रही है।' [caption id="attachment_85472" align="aligncenter" width="1200"]
Narendra Modi Assam Rally Speech Photos Update[/caption]
'हम घुसपैठियों से आपकी जमीनों को मुक्त करा रहे हैं। जिन आदिवासियों के पास जमीन नहीं है, उन्हें जमीन के पट्टे दे रहे हैं। मैं मिशन वसुंधरा के लिए असम सरकार की प्रशंसा करूंगा। इसके तहत लाखों परिवारों को भी पट्टे दिए जा रहे हैं।'