Skip to content

PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लेंगे जायजा, 2 हजार गांव बाढ़ की चपेट में, लुधियाना में बांध टूटने का खतरा

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। PM Narendra Modi: बाढ़ ग्रस्त पंजाब (Punjab) का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) जल्द ही दौरा करेंगे। पंजाब में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लेने पीएम नरेंद्र मोदी फिरोजपुर व गुरदासपुर (Gurdaspur) जा सकते हैं। यह दौरा 9 सितंबर को हो सकता है। जिसमें पीएम मोदी पंजाब के अलावा हिमाचल और उत्तराखंड भी जा सकते हैं। पंजाब (Punjab) इतिहास के सबसे बड़े आपदा से गुजर रहा है। सभी 23 जिलों में बाढ़ आई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान पंजाब का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी (Narendra Modi) के कहने पर वे पंजाब आए हैं। उन्होंने पंजाब की पूरी मदद का भरोसा दिलाया था। पंजाब सरकार लगातार केंद्र से 60 हजार करोड़ का फंड मांग रही है। [caption id="attachment_83628" align="aligncenter" width="1200"] हरियाणा सरकार को कहकर घग्गर को चौड़ा करने संबंधी अदालती स्टे हटवाए केंद्र सरकार- हरपाल सिंह चीमा हरियाणा सरकार को कहकर घग्गर को चौड़ा करने संबंधी अदालती स्टे हटवाए केंद्र सरकार- हरपाल सिंह चीमा[/caption]

2 हजार गांव बाढ़ की चपेट में

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के मुताबिक प्रदेश के 2 हजार गांव बाढ़ की चपेट में हैं और 43 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्र सरकार से मांगी गई मदद भी अभी तक राज्य को नहीं मिली है। हालांकि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आज पंजाब को 5 करोड़ देने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

वहीं, लुधियाना का ससराली बांध टूटने का खतरा बना रहा। शुक्रवार आधी रात को यहां सतलुज नदी पर गांव ससराली में बना बांध टूट गया था। जिसके बाद पानी खेतों में पहुंच गया। लुधियाना के डीसी हिमांशु जैन लगातार बांध पर लोगों के साथ काम में जुटे हैं। [caption id="attachment_84308" align="aligncenter" width="1200"] लुधियाना में बांध पर जुटे डीसी व अन्य लोग लुधियाना में बांध पर जुटे डीसी व अन्य लोग[/caption]

सेना और NDRF की मदद से रिंग बांध

आबादी की तरफ जाते पानी का बहाव को रोकने के लिए प्रशासन ने सेना और NDRF की मदद से रिंग बांध बनाया था लेकिन शनिवार को उसपर भी कटाव होना शुरू हो गया, जिसे देखते हुए तीसरा बांध बनाना शुरू कर दिया गया। अगर यहां से बाढ़ का पानी आगे बढ़ा तो फिर 14 गांवों के अलावा राहों रोड से लेकर समराला चौक तक पानी की जद में आ सकता है। इसे देखते हुए लोगों के साथ DC हिमांशु जैन खुद भी मिट्‌टी से भरी बोरियां उठाते नजर आए। [caption id="attachment_46802" align="aligncenter" width="800"] Salman Khan Salman Khan[/caption]

सलमान खान ने की मदद

सतलुज नदी से बाढ़ के खतरे को देखते हुए लोग गांव खाली करते भी नजर आए। इसके अलावा सेना की टीम लगातार यहां पानी को रोकने की कोशिश करती रही। वहीं बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फाउंडेशन की तरफ से बाढ़ राहत के लिए 5 नावें भेजी गई हैं।