PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा, पंजाब ने मांगा 80 हजार करोड़ का पैकेज

Daily Samvad
4 Min Read
PM Narendra Modi
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़। PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज पंजाब (Punjab) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) का दौरा करेंगे। पंजाब और हिमाचल में भयंकर बाढ़ की विपत्ति के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बाढ़ ग्रस्त इलाके का जायजा भी लेंगे। पंजाब सरकार 80 हजार करोड़ रुपए की विशेष पैकेज की मांग की है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) मंगलवार यानी आज पंजाब (Punjab) आएंगे। यहां वे गुरदासपुर (Guradspur) में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी के पंजाब आने से पहले सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने कैबिनेट मंत्रियों की पूरी टीम मैदान में उतार दिया। मंत्रियों ने केंद्र सरकार से 60,000 करोड़ के बकाया व 20,000 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की मांग की।

It is necessary to leave the flood area for the river- Sant Seechewal
It is necessary to leave the flood area for the river- Sant Seechewal

3 साल बाद PM मोदी का दौरा

सुबह 9 बजे से ही मंत्रियों ने एक-एक घंटे के अंतराल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बाढ़ से उत्पन्न हुई समस्याओं का उल्लेख करते हुए केंद्र के समक्ष मांगें रखीं। लगभग साढ़े तीन वर्ष बाद पंजाब के लोगों के पास पीएम से मिलने का मौका आया है। 5 जनवरी, 2022 में उन्हें फिरोजपुर में पंजाब के लिए कई घोषणाएं करनी थीं, तब किसानों के विरोध के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा था।

PM Narendra Modi का कार्यक्रम

  • 3:00 बजे दोपहर: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे
  • 4:15 बजे: गुरदासपुर पहुंचेंगे, बाढ़ प्रभावितों से मिलेंगे
  • समीक्षा: बैठक में बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी लेंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिरोज़पुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, केंद्र सरकार से मुआवज़ा बढ़ाने की मांग की
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिरोज़पुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, केंद्र सरकार से मुआवज़ा बढ़ाने की मांग की

आप सरकार की मांगें

  • कैबिनेट मंत्री अरोड़ा, बरिंदर गोयल, डॉ. बलबीर व चीमा ने 60,000 करोड़ का बकाया मांगा
  • कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने GST से नुकसान का 50,000 करोड़, आरडीएफ का रुका 8,000 करोड़ मांगा
  • वरिंदर गोयल ने मंडी बोर्ड की तबाह हुआ सड़कें बनवाने, 3,300 स्कूल भवन टूटे, बिजली के हजारों खंभे गिरे, ट्रांसफार्मर जले, इसे ठी करवाने के लिए पैसा मांगा
  • 130 करोड़ की दवाइयां खराब, 1280 डिस्पेंसरियां, 101 स्वास्थ्य केंद्र क्षतिग्रस्त: बलबीर
  • 2000 गांवों का इंफ्रास्ट्रक्चर नष्ट, साढ़े चार लाख एकड़ में फसलें बर्बाद, केवल आपदा प्रबंधन राशि पर्याप्त नहीं: चीमा
PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

PM मोदी हिमाचल का भी दौरा करेंगे

आपदा से बुरी तरह प्रभावित हिमाचल प्रदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मंगलवार को अपना हाल बताएगा। प्रधानमंत्री हिमाचल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद कांगड़ा हवाई अड्डे के हाल में उच्चस्तरीय बैठक लेंगे।

जिसमें राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश के सांसद व प्रदेश सरकार के अधिकारी हिमाचल का पक्ष रखेंगे। बता दें कि हिमाचल में बरसात के दौरान अब तक 4,122 करोड़ का नुकसान हुआ है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *