Rahul Gandhi[/caption]
देश के Gen Z संविधान को बचाएंगे
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि "देश के युवा (Yuva), देश के छात्र (Students), देश के Gen Z संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं।"यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा था कि मुख्य चुनाव आयुक्त वोट चोरी और वोट डिलीट करा रहे हैं। आरोपों के समर्थन में कर्नाटक के आलंद विधानसभा क्षेत्र के उन वोटरों को भी पेश किया, जिनके नाम हटाने की कोशिश की गई थी।सुबह 4 बजे उठो, 36 सेकंड में 2 वोटर मिटाओ, फिर सो जाओ - ऐसे भी हुई वोट चोरी!
चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा, चोरों को बचाता रहा।#VoteChoriFactory pic.twitter.com/pLSKAXH1Eu — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 19, 2025
BJP का वार, अर्बन नक्सल बनना चाहते हैं राहुल
भाजपा के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने शुक्रवार को राहुल के Gen-Z वाले बयान पर जवाब दिया। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी (Rahul Gandhi) फ्रस्ट्रेशन में हैं, हताशा में हैं। वे कभी नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की नकल करेंगे, कभी Gen-Z की बात करेंगे। वे अर्बन नक्सल बनना चाहते हैं। भारत में अर्बन नक्सल के रूप में रिएक्ट करते हैं।" भाजपा (BJP) नेता और सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dube) ने कहा, "मैं आलंद चुनाव के पार्टी इन्चार्ज था, मुझे विश्वास था कि वह सीट भाजपा जीतेगी, क्योंकि कांग्रेस ने कभी वह सीट जीती ही नहीं थी। अगर वाकई वोट चोरी हुई है तो कांग्रेस को इलेक्शन कमीशन का धन्यवाद करना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस ने आजादी के बाद पहली बार आलंद सीट जीती।" [caption id="attachment_73821" align="aligncenter" width="1200"]
Devendra Fadnavis BJP[/caption]
राहुल का दिमाग चोरी हो गया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा, मैंने पहले ही कहा है कि ये वोट चोरी का मामला नहीं है। राहुल गांधी का दिमाग चोरी हो गया है और जब दिमाग चोरी हो जाता है। तो इसी प्रकार की बाते लोग करते हैं। राहुल की देश के संविधान के प्रति कोई आस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के संविधान में तैयारी की हुई सारी व्यवस्थाओं को ये नकारते हैं। अब तो उन्होंने अपने शहरी माओवादी होने का सबूत भी दे दिया है। वह शहरी माओवादी वाली भाषा बोल रहे हैं कि Gen Z को आकर संवैधानिक सरकार को उल्ट देना चाहिए।The Chief Election Commissioner Is Protecting The Vote Chors ???? pic.twitter.com/vJCXZJjC2H
— Congress (@INCIndia) September 19, 2025
वोट चोरों की रक्षा करने के आरोप
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार को कहा था, "मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को नष्ट करने वालों और वोट चोरों को बचा रहे हैं। राहुल ने कर्नाटक की आलंद विधानसभा सीट का उदाहरण देते हुए दावा किया कि वहां कांग्रेस समर्थकों के वोट योजनाबद्ध तरीके से हटाए गए। राहुल ने दावा किया कि आलंद में जिन वोटर्स के नाम डिलीट किए गए उनको हटाने के लिए दूसरे राज्यों में ऑपरेट हो रहे मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया। राहुल ने प्रजेंटेशन में उनके नंबर भी बताए। गोदावाई के 12 पड़ोसी के नाम भी हैं, जिन्हें इन मोबाइल नंबर्स से डिलीट किया गया। [caption id="attachment_76116" align="aligncenter" width="1200"]
Election Commission of India[/caption]