Skip to content

Rainfall Flood: बाढ़ से 8 जिलों के स्कूलों में छुट्टी, पंजाब के 2000 गांवों में बाढ़, हिमाचल में 800 सड़कें बंद

Rainfall Flood: बाढ़ से 8 जिलों के स्कूलों में छुट्टी, पंजाब के 2000 गांवों में बाढ़, हिमाचल में 800 सड़कें बंद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Rainfall Flood Live Update Punjab Flood News: भारी बारिश देश के कई हिस्सों में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश के साथ साथ राजस्थान बाढ़ की चपेट में है। नदी-नाले ओवरफ्लो होने से हर तरफ बाढ़ है, जिससे स्कूल बंद हैं। पंजाब के 23 जिलों के करीब 2 हजार गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इनकी 3 लाख 84 हजार की आबादी प्रभावित है। 12 जिलों के 46 लोगों की बाढ़-बारिश में जान गई। 12 दिन बाद आज राज्य के सभी जिलों में स्कूल-कॉलेज खुले हैं। [caption id="attachment_84412" align="aligncenter" width="1200"] Flood Situation Near Yamuna River Flood Situation Near Yamuna River[/caption]

भाखड़ा डैम में खतरे के निशान से नीचे पानी

पंजाब के भाखड़ा नागल डैम का जलस्तर लगातार गिर रहा है, जो खतरे के निशान से तकरीबन 2 फीट नीचे आ गया है। रविवार शाम पोंग डैम का जलस्तर 1392.97 फीट दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से तकरीबन 7 फीट कम है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

बाढ़ग्रस्त इलाकों में शिक्षण संस्थान अगले आदेश तक बंद रहेंगे। भाखड़ा नागल डैम का जलस्तर करीब 2 फीट कम हुआ। पोंग डैम का जलस्तर 1392.97 फीट है, जो खतरे के निशान से 7 फीट कम है। [caption id="attachment_84195" align="aligncenter" width="1200"] Mathura Vrindavan Flood Mathura Vrindavan Flood[/caption]

मथुरा में बाढ़ से हालत खराब

हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में हालात बिगड़े हैं। राधा वल्लभ मंदिर में पानी भरा है। बांके बिहारी मंदिर से 100 मीटर दूर बाढ़ का पानी बह रहा है। राज्य में अब तक 644.9mm बारिश हुई है, जबकि यहां औसत बारिश का आंकड़ा 641.4mm है। [caption id="attachment_83268" align="aligncenter" width="1200"] हिमाचल में फिर लैंडस्लाइड, भरमौर और मणिमहेश में 2,000 से ज्यादा टूरिस्ट फंसे, रेस्क्यू जारी हिमाचल में फिर लैंडस्लाइड, भरमौर और मणिमहेश में 2,000 से ज्यादा टूरिस्ट फंसे, रेस्क्यू जारी[/caption]

हिमाचल में 800 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में 2 नेशनल हाईवे समेत 824 सड़कें अभी भी बंद हैं। इनमें ज्यादातर सड़कों को बंद हुए 10 दिन हो चुके हैं। राज्य में इस सीजन में सामान्य से 45% ज्यादा बारिश हो चुकी है। 1 जून से 7 सितंबर के बीच 652.1mm सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 948.5mm बारिश हुई है।