डेली संवाद, जम्मू।
Vaishno Devi Yatra: वैष्णों देवी जी की यात्रा करने का प्लान बनाने वालों के लिए गुड न्यूज है। खराब मौसम के कारण कुछ समय के लिए स्थगित माता वैष्णो देवी यात्रा फिर बहाल कर दी गई और इसके लिए पंजीकरण भी शुरू हो गया है।
जम्मू (Jammu) में अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार के साथ माता वैष्णों देवी
(Vaishno Devi)
जी की यात्रा फिर से शुरू हो गई और यह सुचारू रूप से चल रही है। इसके अलावा बैट्री कार, हेलीकाप्टर सुविधा फिर से शुरू हो गई है।
[caption id="attachment_75567" align="aligncenter" width="1200"]
Maa Vaishno Devi Yatra[/caption]
तीर्थयात्रा 22 दिन तक स्थगित रही
इससे पहले, भूस्खलन और भारी बारिश के कारण यह तीर्थयात्रा 22 दिन तक स्थगित रही थी और इसे बुधवार को बहाल किया गया। हालांकि, खराब मौसम के कारण बुधवार शाम को इसे फिर रोक दिया गया था।
[caption id="attachment_75566" align="aligncenter" width="1200"]
Vaishno Devi ji[/caption]
कटरा में उमड़े श्रद्धालु
श्राइन बोर्ड ने घोषणा की है कि हेली सेवा का उपयोग करने के इच्छुक तीर्थयात्रियों को हेलीकॉप्टर के लिए टिकट बुक करने के लिए कहा गया है। माता वैष्णोदेवी मंदिर के आधार शिविर कटरा में उमड़े श्रद्धालुओं ने तीर्थ यात्रा फिर शुरू होने पर खुशी जताई है।