डेली संवाद, नई दिल्ली। Vice President Election Results 2025 Live Update: एनडीए के प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन (CP Radhkrishnan) देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे। NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले। वहीं INDIA कैंडिडेट सुदर्शन रेड्डी (B Sudarshan Reddy) को प्रथम वरीयता के 300 वोट मिले। राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhad) के अचानक इस्तीफे के बाद आज उपराष्ट्रपति चुनाव (Vice President Voting) हुआ। मुकाबला एनडीए के सीपी राधाकृष्णन (NDA VP Candidate CP Radhkrishnan) और विपक्ष समर्थित बी सुदर्शन रेड्डी (INDIA B Sudarshan Reddy) के बीच हुआ।

अकाली दल ने मतदान में नहीं लिया हिस्सा
कांग्रेस ने INDIA के 315 सांसदों के मतदान का दावा किया था, जिससे INDIA गठबंधन के प्रत्याशी को 15 वोट कम मिले। BRS और BJD ने चुनाव में भाग नहीं लिया, जबकि राज्यसभा में बीआरएस के 4 और BJD के 7 सांसद हैं। लोकसभा में इकलौते सांसद वाले शिरोमणि अकाली दल ने भी पंजाब में बाढ़ के चलते वोट डालने से इनकार कर दिया।

धनखड़ के इस्तीफे के बाद इलैक्शन
धनखड़ ने 21 जुलाई को खराब सेहत का हवाला देकर उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था। इस चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सदस्य गुप्त मतदान प्रणाली के तहत सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान (Vice President Election 2025 LIVE Polls) हुआ।









