Skip to content

Weather Rainfall: पंजाब समेत दिल्ली-NCR में बाढ़, कश्मीर में लैंड स्लाइड, देश से संपर्क टूटा

Weather Rainfall: पंजाब समेत दिल्ली-NCR में बाढ़, कश्मीर में लैंड स्लाइड, देश से संपर्क टूटा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Weather Rainfall Flood LIVE Update Punjab Flood: पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश से पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक तबाही आ गई है। पंजाब समेत दिल्ली-NCR में लगातार बारिश के नदियां उफान पर हैं। पंजाब के सभी 23 जिलों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। पंजाब (Punjab) और हिमाचल (Himachal) आपदा प्रभावित राज्य घोषित किए गए हैं। उधर, दिल्ली में भारी बारिश के कारण यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इससे कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। नोएडा में सेक्टर-135 और सेक्टर-151 डूब गए हैं। कई इलाके में 3 से 4 फीट पानी भरा है। [caption id="attachment_84007" align="aligncenter" width="1200"] Many areas of Delhi are flooded with water Many areas of Delhi are flooded with water[/caption]

हरियाणा में बाढ़ से स्कूल बंद

हरियाणा (Haryana) के पंचकूला, हिसार, रोहतक और झज्जर में सभी स्कूल बंद हैं। फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और फरीदाबाद में भी कुछ स्कूल बंद कर दिए गए हैं। गुरुग्राम की सिग्नेचर ग्लोबल सलोरा सोसाइटी में गुरुवार को पानी भर गया। इससे महिलाएं और बच्चे घरों में कैद हो गए।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

राजस्थान के अजमेर में गुरुवार रात भारी बारिश के बाद बोराज झील की दीवार ढह गई। इससे 1 हजार से ज्यादा घरों में अचानक सैलाब आ गया। लोगों ने छतों पर जाकर जान बचाई। पानी का बहाव इतना तेज था कि कई गाड़ियां बह गईं। मकान क्षतिग्रस्त हो गए। देर रात तक लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला। [caption id="attachment_83783" align="aligncenter" width="811"] सीएम भगवंत मान ने होशियारपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों का लिया जायजा सीएम भगवंत मान ने होशियारपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों का लिया जायजा[/caption]

पंजाब में 1655 गांवों में बाढ़

पंजाब में बाढ़ में मरने वालों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 43 हो गई। राज्य के 23 जिलों के 1,655 गांवों में 3.55 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। 1.71 लाख हेक्टेयर जमीन पर लगी फसलें बर्बाद हो गई हैं। राज्य में अगले 5 दिन बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। इससे बाढ़ से राहत मिल सकती है।

कश्मीर का देश के बाकी हिस्सों से संपर्क कटा

कश्मीर में गुरुवार को बारिश और लैंडस्लाइड के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे सहित सभी सड़कें बह गईं या टूट गईं। इससे घाटी का देश के बाकी हिस्सों से संपर्क कट गया है। जम्मू के रामबन जिले में भारी बारिश, अचानक आई बाढ़ और लैंडस्लाइड के बाद 283 घर क्षतिग्रस्त हो गए। 950 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। [caption id="attachment_83447" align="aligncenter" width="1200"] Landslide In Reasi Landslide In Reasi[/caption] अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण जिले में 84 सड़कें, 98 जलापूर्ति योजनाएं और 71 बिजली आपूर्ति लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। रामबन के डिप्टी कमिश्नर अलयास खान ने बताया कि लगातार बारिश के कारण 29 अगस्त को रामबन के राजगढ़ तहसील के द्रुबला गांव में अचानक बादल फटने से बाढ़ और लैंडस्लाइड हुई थी।