इन क्षेत्रों में दिखा असर
बाढ़ का सबसे ज्यादा असर मयूर विहार, यमुना बाजार, कश्मीरी गेट, और निगमबोध घाट जैसे क्षेत्रों में दिख रहा है। पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना (Yamuna River) का जलस्तर बीती पांच सितंबर को सुबह 7 बजे 207.33 मीटर दर्ज किया गया था, जो खतरे के निशान से काफी ऊपर था। [caption id="attachment_84412" align="alignnone" width="1200"]
Flood Situation Near Yamuna River[/caption]
यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
हालांकि, जलस्तर में थोड़ी कमी देखी गई और जो 8 बजे तक 207.31 मीटर पर आ गया। अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर दिन के दौरान और कम हो सकता है। यमुना के जलस्तर में शुक्रवार को 0.43 मीटर की गिरावट दर्ज की गई, जिससे डूब क्षेत्र का पानी कम होने लगा है।शाम 6 बजे पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर अब भी खतरे के निशान (205.33 मीटर) से करीब 2 मीटर ऊपर रहा, जिसके चलते पुल से रेल संचालन बंद है। शुक्रवार को 27 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं और 18 को डायवर्ट किया गया।#WATCH | दिल्ली: यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, शहर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। वीडियो यमुना घाट इलाके से है। (वीडियो यमुना घाट इलाके से सुबह 10:45 बजे लिया गया है।) pic.twitter.com/0Yt3zyrjrW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 6, 2025