Skip to content

Ashirwad Scheme: आशीर्वाद योजना के तहत 1718 लाभार्थियों को मिलेगा लाभ

Dr. Baljit Kaur
Dr. Baljit Kaur
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Ashirwad Scheme: सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ( Dr. Baljit Kaur ) ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में पिछड़ी जातियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के 1718 लाभार्थियों के लिए 8.76 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।

8.76 करोड़ रुपये जारी किए

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि आशीर्वाद योजना के तहत जिला बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, श्री फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, पटियाला, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, एस.बी.एस. नगर, संगरूर और मालेरकोटला के कुल 1718 लाभार्थियों की आवेदन प्राप्त हुए थे। इन सभी को कवर करने के लिए 8.76 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि बरनाला के 7, बठिंडा के 171, फरीदकोट के 14, फिरोजपुर के 46, श्री फतेहगढ़ साहिब के 61, गुरदासपुर के 344,होशियारपुर के 23, जालंधर के 174, मोगा के 163, श्री मुक्तसर साहिब के 42, पटियाला के 148, रूपनगर के 154, एस.ए.एस. नगर के 52, एस.बी.एस. नगर के 123, संगरूर के 101 और मालेरकोटला के 95 लाभार्थियों को लाभ दिया गया है। [caption id="attachment_54802" align="aligncenter" width="800"] Marriage Marriage[/caption]

लड़कियों के विवाह के लिए 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता

उन्होंने कहा कि आशीर्वाद योजना के तहत कम आय वाले परिवारों की लड़कियों के विवाह के लिए 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक पंजाब का स्थायी निवासी होना चाहिए, परिवार गरीबी रेखा से नीचे होना चाहिए, और वार्षिक आय 32,790 रुपये से कम होनी चाहिए। ऐसे परिवारों की दो बेटियां तक इस योजना का लाभ ले सकती हैं।

लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए प्रतिबद्ध

उन्होंने कहा कि वित्तीय सहायता की भुगतान सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से की जाती है। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार हर वर्ग के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार जहाँ अन्य वर्गों की भलाई के लिए काम कर रही है, वहीं अनुसूचित जातियों, पिछड़ी जातियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की भलाई के लिए भी लगातार प्रयासशील है।