डेली संवाद, नई दिल्ली/पटना।
Bihar Election 2025 Date Schedule Update: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों को ऐलान को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) ने बताया कि 30 सितंबर को वोटर लिस्ट फाइनल हुई थी। नॉमिनेशन से 10 दिन पहले तक इसमें नाम जुड़वाए जा सकते हैं।
बिहार के चुनाव दो चरणों में होगा। बिहार में 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा। इसके बाद नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। कुल 40 दिन की चुनाव प्रक्रिया होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) ज्ञानेश कुमार ने बताया बिहार में 243 सीटें हैं, इनमें अनुसूचित जाति के लिए 38 और अनुसूचित जनजाति के लिए 2 सीटें रिजर्व हैं। आयोग को 22 नवंबर 2025 तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करानी है। सभी दलों ने आयोग से छठ पर्व के बाद वोटिंग कराने की मांग की है। ऐसे में आशंका है कि राज्य में दो फेज में वोटिंग हो सकती है।
[caption id="attachment_80147" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Rajya Sabha By Election[/caption]
2020 में चुनाव ऐसे हुआ था
आपको बता दें कि 2020 में बिहार
(Bihar)
में 3 फेज में चुनाव हुए थे। 20 अक्टूबर से 7 नवंबर तक वोटिंग चली थी। 10 नवंबर को रिजल्ट घोषित किया गया था। इससे पहले 2015 में 5 फेज में वोटिंग हुई थी। 12 अक्टूबर से 5 नवंबर तक मतदान हुआ। 8 नवंबर को चुनाव नतीजे आए थे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने ने कहा कि बिहार में हम सभी राजनीतिक दलों, पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिाकरियों से मिले। सुरक्षाबलों के अधिकारियों के साथ बैठक हुईं। आयोग आपको बतलाना चाहता है कि इस बार बिहार चुनाव मतदाताओं के लिए सरल, सुगम होंगे, पूरी लॉबी मतदाताओं की मदद के लिए खड़ी रहेगी, बिहार चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ होंगे। इस बार का बिहार चुनाव सबसे अच्छे चुनावों में शामिल होगा। ऐसी आयोग की मंशा है।
[caption id="attachment_88209" align="aligncenter" width="512"]
Bihar Election[/caption]
बिहार में मतदाता
बिहार में मतदाताओं की संख्या 7.2 करोड़
बिहार में कुल मतदाता- 7.2 करोड़
पुरुष मतदाता- 3.92 करोड़
महिला मतदाता- 3.50 करोड़
ट्रांसजेंडर- 1725
चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, 30 सितंबर को फाइनल लिस्ट (मतदाता सूची) पब्लिश की गई है। अभी भी कोई गलती रह गई हो तो जिला अधिकारी के पास अपील की जा सकती है। साथ ही किसी का नाम छूटा हो तो नॉमिनेशन के 10 दिन पहले तक नाम जुड़वा सकता है। इसके बाद कोई भी नाम नहीं जोड़ा जा सकता है। आयोग की पूरी टीम और तीन आयुक्तों ने बिहार का दौरा किया।
प्रेस कांफ्रेंस Live
मुख्य चुनाव आयुक्त बोले ने कहा- चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है। इसके कर्तव्य को 2 फेज में निभाती है। पहला चरण वोटर लिस्ट बनाना, दूसरा वोटिंग कराना, 25 जून 2024 से SIR के तहत मतदाता सूची अपडेट कराई गई। 1 अगस्त को ड्राफ्ट सूची अपडेट करके सभी राजनीतिक दलों को दी गई। सभी दलों को क्लेम और ऑब्जेक्शन की समय दिया गया है।
वोटर्स की सुविधा का रखा जा रहा ख्याल
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार बिहार में कुल 90,712 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां औसतन प्रति केंद्र 818 मतदाता रजिस्टर्ड हैं। इनमें से 76,801 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाकों में हैं, जबकि 13,911 शहरी क्षेत्रों में स्थित हैं। सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था (100%) की गई है। साथ ही, 1,350 मॉडल मतदान केंद्र भी स्थापित किए गए हैं ताकि मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।