Skip to content

Punjab News: मुख्यमंत्री मान ने वरिष्ठ IAS अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए ये आदेश

Punjab News: मुख्यमंत्री मान ने वरिष्ठ IAS अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए ये आदेश
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ( Bhagwant Mann ) ने आज विभिन्न विभागों के वरिष्ठ IAS अधिकारियों और प्रशासनिक सचिवों को आगामी त्योहारी सीजन के दौरान राज्य में चल रही धान खरीद प्रक्रिया को सुचारू और निर्बाध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। [caption id="attachment_77105" align="aligncenter" width="1200"] IAS Officers News IAS Officers[/caption]

IAS अधिकारियों के साथ बैठक की

आज यहां अपने निवास पर IAS अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आई बाढ़ से भारी तबाही के बावजूद पंजाब अब भी राष्ट्रीय अनाज भंडार में 175 लाख मीट्रिक टन धान का योगदान देने की स्थिति में है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

निर्बाध और कुशल खरीद प्रबंधों की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि पंजाब के किसानों की मेहनत और लगन से उपजा एक-एक दाना खरीदा जाए। भगवंत सिंह मान ने बताया कि पंजाब सरकार ने खरीफ विपणन सीजन 2025-26 के दौरान धान की खरीद के लिए 1,822 नियमित खरीद केंद्र अधिसूचित किए हैं।

38.65 लाख मीट्रिक टन धान की आमद दर्ज

ये सभी अधिसूचित मंडियां खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, पंजाब द्वारा आवंटित की गई हैं।मुख्यमंत्री ने बताया कि शुक्रवार तक राज्य की मंडियों में 38.65 लाख मीट्रिक टन धान की आमद दर्ज की गई, जिसमें से 37.20 लाख मीट्रिक टन धान पहले ही खरीदा जा चुका है। उन्होंने कहा कि खरीद के 72 घंटे के भीतर उठान सुनिश्चित करने संबंधी राज्य सरकार के मानकों का पालन करते हुए 100 प्रतिशत लिफ्टिंग हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि किसानों को खरीदे गए अनाज के लिए कुल 7,472.20 करोड़ रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका है।

ये रहे उपस्थित

धान के एक-एक दाने की खरीद के प्रति राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं पूरी खरीद प्रक्रिया की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य भर में निर्बाध, पारदर्शी और कुशल अनाज खरीद सुनिश्चित करने के लिए अनुकरणीय कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि निम्न स्तर पर सुदृढ़ प्रबंधों के माध्यम से किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस अवसर पर मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा सहित राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।