Skip to content

Gujarat: गुजरात में CM को छोड़कर पूरी सरकार बदल गई, हर्ष सांघवी बने डिप्टी सीएम, पढ़ें मंत्रीमंडल की लिस्ट

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अहमदाबाद। Gujarat CM Bhupendra Patel Ministers Oath Ceremony News Updates: गुजरात में एक बार फिर से मंत्रीमंडल में व्यापक फेरबदल हुआ है। पिछले 3 साल में भाजपा (BJP) के नेतृत्व वाली गुजरात सरकार (Gujarat Government) में मुख्यमंत्री (CM) भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) को छोड़कर लगभग पूरी सरकार बदल गई है। गुरुवार को 16 मंत्रियों से इस्तीफा लिया और शुक्रवार को 26 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। गुजरात (Gujarat) के कैबिनेट में 19 नए चेहरे शामिल किए गए हैं, जबकि पिछली बार के 6 मंत्री ही अपना पद कायम रख पाए हैं। वहीं, 8 OBC, 3 SC, 4 ST और 3 महिलाएं हैं। CM समेत 8 मंत्री पटेल समाज से हैं। इस कैबिनेट विस्तार में हर्ष सांघवी (Harsh Sanghavi) ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। [caption id="attachment_89459" align="aligncenter" width="1200"] harsh sanghvi gujarat Dy CM harsh sanghvi gujarat Dy CM[/caption]

क्रिकेटर जडेजा की पत्नी बनी मंत्री

खास बात यह है कि हटाए गए मंत्रियों पर न तो कोई आरोप था और न कोई कानूनी केस। इसके बावजूद सरकार में बड़े फेरबदल को गुजरात में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी माना जा रहा है। भाजपा किसी भी स्थिति में गुजरात को अपने हाथ से नहीं निकलने देना चाहती है। क्योंकि गुजरात माडल से ही भाजपा केंद्र में सत्तासीन हुई, जो अभी जारी है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

शुक्रवार को सबसे पहले हर्ष संघवी ने शपथ ली। उन्हें डिप्टी CM बनाया गया है। पहले वे राज्य के गृह मंत्री थे। क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा (Rivaba Jadeja) को भी मंत्री बनाया गया है। गुजरात कैबिनेट में CM समेत 17 मंत्री थे, जिसमें 8 कैबिनेट और 8 राज्य मंत्री (MoS) थे। अब यह संख्या बढ़कर 26 हो गई है। आईए जानते हैं कि किस क्षेत्र से कौन मंत्रीमंडल में शामिल हुआ है। [caption id="attachment_89460" align="aligncenter" width="1200"] Rivaba Jadeja Rivaba Jadeja[/caption]

सौराष्ट्र-कच्छ से कितने मंत्री

सौराष्ट्र क्षेत्र से मंत्री बनने वालों में पोरबंदर से आने वाले अर्जुन मोढवाडिया, कोडिनार से घंटानाद, मोरबी से कांति अमृतिया, अमरेली से कौशिश वेकारिया, जामनगर उत्तर से रिवाबा जडेजा, भावनगर पश्चिम से जीतू वघानी और अंजार से त्रिकामा छंगा शामिल हैं।

दक्षिण गुजरात क्षेत्र से मंत्री

इसी कड़ी में दक्षिण गुजरात क्षेत्र से जो विधायक मंत्री बनने जा रहे हैं, उनमें वराछा से कुमार कनानी, गणेश से नरेश पटेल, नाइजर से जयराम गामित, अंकलेश्वर से ईश्वर पटेल शामिल हैं। [caption id="attachment_89113" align="aligncenter" width="1200"] Bihar Election 2025 Bihar Election 2025[/caption]

उत्तर गुजरात क्षेत्र से मंत्री

आपको बता दें कि इसी तरह उत्तर गुजरात क्षेत्र से भी कई सदस्य भूपेंद्र कैबिनेट का हिस्सा होंगे, इसमें भिलोदा से पीसी बरामदा, दीसा से प्रवीण मारी और स्वरूजी ठाकोर शामिल हैं।

मध्य गुजरात से मंत्री

मध्य गुजरात से दर्शना वाघेला, रमेश कटारा, मनीषा वकील, कमलेश पटेल, संजय सिंह महिदा, रमन सोलंकी, जो मध्य गुजरात से आते हैं उन्हें भी इस कैबिनेट में जगह मिली है। [caption id="attachment_89338" align="aligncenter" width="1200"] Gujarat CM Bhupendra Patel: Gujarat CM Bhupendra Patel[/caption]

भूपेन्द्र का यह तीसरा मंत्रिमंडल विस्तार

भूपेन्द्र पहली बार सितंबर 2021 में CM बने थे। तब विजय रूपाणी को अचानक हटाकर उन्हें CM बनाया था। फिर विधानसभा चुनाव के बाद 12 दिसंबर 2022 को वह तीसरी बार CM और 16 विधायक मंत्री बने। अब नया मंत्रिमंडल बना है।