Skip to content

Jalandhar News: जालंधर के मशहूर कारोबारी से गैंगस्टर ने मांगी 2 करोड़ की फिरौती, मचा हड़कंप

Jalandhar News: जालंधर के मशहूर कारोबारी से गैंगस्टर ने मांगी 2 करोड़ की फिरौती, मचा हड़कंप
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में कारोबारियों से फिरौती की मांग की घटनाएं बढ़ गई हैं। ताजा मामला जालंधर का आया है। जालंधर के मशहूर कारोबारी से एक गैंग ने 2 करोड़ रुपए की रंगदारी (फिरौती) मांगी है। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है। जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) शहर के एक बड़े कारोबारी से 2 करोड़ रुपए की मांग एक गैंग द्वारा की गई है। शहर के एक प्रसिद्ध कारोबारी परिवार को अज्ञात गैंगस्टरों द्वारा 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। इस घटना ने पूरे कारोबारी समुदाय में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। [caption id="attachment_44288" align="aligncenter" width="800"] bribe[/caption]

कारोबारी के बेटे को किया धमकी भरा फोन

जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने कारोबारी के बेटे को फोन कर धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। जिससे पूरा परिवार डर गया है। इसकी शिकायत पुलिस को पहुंची है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

जानकारी के अनुसार, फोन पर धमकी देने वाले व्यक्ति ने खुद को एक खतरनाक गैंग से जुड़ा बताया और कहा कि उनके पास परिवार की पूरी जानकारी है। फोन पर स्पष्ट रूप से कहा गया कि 2 करोड़ रुपए जल्द से जल्द मुहैया करवाए जाएं, नहीं तो परिवार को खतरनाक अंजाम भुगतना पड़ेगा। [caption id="attachment_45613" align="aligncenter" width="823"] Bomb Threat Bomb Threat[/caption]

पुलिस ने जांच शुरू की

कारोबारी परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने कॉल डिटेल्स, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया है। साइबर सेल की टीम को भी जांच में शामिल किया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी देने वाले कौन हैं और कॉल कहां से की गई थी। आपको बता दें कि पंजाब के कारोबारियों को अक्सर विदेशी नंबरों से WhatsApp के जरिए फोन पर फिरौती मांगी जाती है। यही नहीं कई मामलों में तो गोलीबारी भी की गई। मुस्तैद पुलिस ने कई मामलों में बदमाशों को दबोचा है। जिससे पुलिस मुस्तैदी के साथ बदमाशों को पकड़ने में जुट गई है।