डेली संवाद, नई दिल्ली।
Holiday News: Is Today Bank Holiday - रिजर्व बैंक आफ इंडिया (RBI) की गाइडलाइंस के मुताबिक शनिवार (Saturday) को कई बैंक बंद (Bank Holiday) होते हैं। यही नहीं, शनिवार को कई राज्यों में सरकारी दफ्तर, स्कूल कालेज में
छुट्टी (Holiday)
हो जाती है।
हर महीने कुछ शनिवार (Saturday) बैंक बंद (Holiday in Bank) रहते हैं। इसलिए शनिवार का दिन देखते हुए अक्सर लोगों को ये कन्फ्यूजन रहती है कि इस वाले शनिवार बैंक बंद रहेंगे या नहीं। आज 11 अक्टूबर को भी शनिवार का दिन है। आईए जानते हैं कि आज के दिन बैंक बंद रहेंगे या नहीं?
[caption id="attachment_87535" align="aligncenter" width="1200"]
Holiday News[/caption]
Bank Holiday Today: आपके शहर में बैंक बंद रहेंगे या नहीं?
आज 11 अक्टूबर (Holiday in October) को महीने का दूसरा शनिवार पड़ रहा है। आरबीआई के हॉलिडे लिस्ट (Holiday List) के अनुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के दिन बैंक बंद रहते हैं। इसिलए आज के दिन देशभर में सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे।
Bank Holiday October 2025: कब-कब बैंक रहेंगे बंद?
18 अक्टूबर- काटी बिह के कारण असम में सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं।
20 अक्टूबर- इस दिन देशभर में सबसे बड़ा त्योहार दिवाली मनाया जाएगा। इसके कारण लगभग सभी राज्यों के बैंक क्लोज रहेंगे।
21 अक्टूबर- इस दिन गोवर्धन पूजा उत्सव मनाया जाएगा। जिसके कारण लगभग सभी राज्यों के बैंक बंद रहने वाले हैं।
27 अक्टूबर- इस दिन देशभर में छठ पूजा का उत्सव मनाया जा रहा है। इसके कारण पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहने वाले हैं।
28 अक्टूबर- इस दिन भी छठपूजा के कारण बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
आज भी कई जरूरी काम के लिए हमें बैंक जाने की जरूरत होती है। लेकिन बैंक से जुड़े कुछ ऐसे काम भी है, जो घर बैठे ऑनलाइन आसानी से हो जाते हैं। आज आप बिना चेक दिए, किसी भी व्यक्ति को 1 लाख रुपये तक ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
आज हम चंद मिनटों में किसी भी व्यक्ति को कहीं से भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक से जुड़ी कई सर्विस उनकी वेबसाइट से ले सकते हैं। कैश के लिए आप घर के पास मौजूद एटीएम मशीन का उपयोग कर सकते हैं। मेट्रो शहरों में 3 ट्रांजैक्शन तक मुफ्त है।