Gold-Silver Price: करवा चौथ के मौके पर सोने की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जाने आज के ताजा दाम

Muskaan Dogra
2 Min Read
Gold-Silver Price
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: करवा चौथ से ठीक एक दिन पहले सोने और चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 500 रुपये और चांदी की कीमत में करीब 7,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई।

सोने की कीमतों में बढ़त

इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा शाम को जारी कीमतों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,22,629 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो इससे पहले बुधवार को 1,22,098 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 24 घंटे में 24 कैरेट सोने की कीमत में 531 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

22 कैरेट सोने की कीमत 1,11,842 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,12,328 रुपये हो गई। 18 कैरेट सोने की कीमत 91,574 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 91,972 रुपये हो गई। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई और यह अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुँच गई।

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price

चांदी की कीमत 6,850 बढ़कर 1,59,550 प्रति किलोग्राम हो गई। वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर पांच दिसंबर, 2025 वाले सोने के अनुबंध की कीमत 0.09 प्रतिशत बढ़कर रु1,23,325 और पांच दिसंबर, 2025 वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 0.41 प्रतिशत बढ़कर रु1,50,475 हो गई।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *