Skip to content

Jalandhar: जालंधर में सुलझा आई लव मोहम्मद विवाद, दोनों पक्षों में हुआ राजीनामा, AAP नेताओं ने निभाई अहम भूमिका

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar I Love Mohammed Controversy Update: जालंधर (Jalandhar) में बीते दिनों से चल रहे आई लव मोहम्मद विवाद को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अब ये विवाद सुलझ गया है बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में सुलह हो गई है।

शांत हुआ मामला

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर ( Jalandhar ) में हिंदू और मुस्लमान पक्षों के बीच चल रहा विवाद अब सुलझ गया है। बता दे कि जय श्रीराम और आई लव मोहम्मद का नारा लगाने के बाद पैदा हुआ विवाद अब शांत हो गया है। कहा जा रहा है इस विवाद को सुलझाने में आम आदमी पार्टी के नेताओं का बड़ा ही सकारात्मक पहल रही है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच अब सुलह हो गई है। मिली जानकारी अनुसार ये राजीनामा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) और आप नेताओं ने मिलकर करवाया है। इस सुलह करवाने में आम आदमी पार्टी के नेता नितिन कोहली, चंदन ग्रेवाल, मेयर वनीत धीर समेत अन्य नेताओं की भूमिका अहम रही है।

हिंदू और मुस्लिम नेताओं को बुलाया घर

इस दौरान मोहिंदर भगत ने कहा कि कुछ समय से धार्मिक मसला चल रहा था। इसे सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर आज सुझा लिया है। हमें इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए। मंत्री मोहिंदर भगत ने हिंदू और मुस्लिम नेताओं को अपने घर पर बुलाया था।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इस दौरान दोनों पक्षों में राजीनामा करवाया गया। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि कुछ समय से धार्मिक मसला चल रहा था। इसे अब सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर आज सुलझा लिया है। आपको बता दें कि इसे लेकर भाजपा और हिन्दू संगठन लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे थे।