Skip to content

Navi Mumbai Fire: रेजीडैंसी में लगी भीषण आग, 4 लोग जिंदा चले, कई घायल, मची भगदड़

Navi Mumbai Fire: रेजीडैंसी में लगी भीषण आग, 4 लोग जिंदा चले, कई घायल, मची भगदड़
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मुंबई। Navi Mumbai Fire: दीवाली पर बुरी खबर सामने आ रही है। रात में बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। जिससे मौके पर 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गए हैं। आग लगने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक नवी मुंबई (Mumbai) में बीती रात एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि कई लोग इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में 4 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई और 10 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं।

रहेजा रेजीडेंसी में लगी आग

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के अनुसार, यह आग आधी रात को लगभग 12:30 बजे के आसपास लगी। नवी मुंबई (Navi Mumbai) के सेक्टर 14 स्थित MGM कॉम्प्लेक्स (MGM Complex) के रहेजा रेजीडेंसी (Raheja Residency) में 10वें फ्लोर पर लगी आग कुछ ही देर में 11वीं और 12वीं मंजिल तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस (Mumbai Police) ने बताया, "आग में 2 महिलाएं, 1 पुरुष और 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। 10 लोग आग में बुरी तरह से झुलस गए थे। सभी को इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल (Fortis Hospital) में भर्ती किया था। उनमें से कुछ लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है और कुछ का इलाज अभी भी जारी है।" [caption id="attachment_76341" align="aligncenter" width="1200"] died died[/caption]

कई घंटे बाद आग पर काबू

आग लगने की असली वजह अभी तक पता नहीं चल रही है। आग की जानकारी मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग इतनी भयानक थी कि कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 4 बजे आग पर काबू पाया गया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।