Skip to content

Paid Period Leave: महिलाओं को अब पीरियड्स में मिलेगी दफ्तर से एक दिन की छुट्टी, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, कर्नाटक। Paid Period Leave: महिलाओं के लिए राहत की खबर सामने आ रही है। खबर है कि सरकार ने महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है जिससे औरतों में खुशी की लहर है।

पीरियड वाले दिन पेड छुट्टी मिलेगी

मिली जानकारी के मुताबिक कर्नाटक ( Karnataka ) सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में उस नीति को मंज़ूरी दे दी गई जिसके तहत राज्य की सभी महिला कर्मचारियों को हर महीने एक पीरियड वाले दिन पेड छुट्टी मिलेगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इसका मतलब यह है कि महिलाएं प्रति वर्ष कुल 12 दिन का पेड पीरियड छुट्टी मिलेगी। इस नई नीति से सरकारी कार्यालयों, निजी कंपनियों, आईटी फर्मों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों (एमएनसी), कपड़ा कारखानों और औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाली सभी महिलाओं को लाभ होगा। [caption id="attachment_88648" align="alignnone" width="1200"] Paid Period Leave Paid Period Leave[/caption] मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि यह निर्णय एक मानवीय, समझदार और समावेशी कार्यस्थल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कर्नाटक अब बिहार और ओडिशा जैसे राज्यों की सूची में शामिल हो गया है जहां महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान छुट्टी दी जाती है।