Punjab News: पंजाब में पुलिस और BSF की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो ICE बरामद, FIR दर्ज

Muskaan Dogra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद अमृतसर Punjab News: पंजाब में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में 3 किलोग्राम आईस (मेथामफेटामाइन) बरामद की है। जिसकी कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है।

3 किलोग्राम आईस बरामद

मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर (Amritsar) ग्रामीण पुलिस ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स पंजाब के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गांव भैणी राजपूत्तां के पास की गई अचानक चेकिंग के दौरान 3 किलोग्राम आईस (मेथामफेटामाइन) बरामद की है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

यह नशा उच्च गुणवत्ता का बताया जा रहा है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पुलिस और बीएसएफ द्वारा साझा खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी। फिलहाल पुलिस ने थाना घरिंडा में इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

DGP Punjab ने ट्वीट साझा करके बताया कि पंजाब पुलिस ने बीएसएफ के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए भैनी राजपूतान गांव के पास एक औचक निरीक्षण किया जिस दौरान भारी मात्रा ICE बरामद हुई है। घरिंडा पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि, पंजाब पुलिस नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन को तोड़ने नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए वचनबद्ध है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *