Skip to content

War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने अफीम समेत 67 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने अफीम समेत 67 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार राज्य से नशे का पूरी तरह खात्मा करने के लिए चलाए जा रहे “नशे के खिलाफ युद्ध” के 232वें दिन, पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने आज 306 स्थानों पर छापेमारी की। इसके परिणामस्वरूप राज्यभर में 58 एफआईआर दर्ज कर 67 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

6360 रुपये की ड्रग मनी बरामद

इस तरह 232 दिनों में अब तक कुल 33,500 नशा तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इन छापों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 561 ग्राम हेरोइन, 1.1 किलोग्राम अफीम, 1229 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 6360 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट उप समिति का गठन भी किया है।

332 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की

इस ऑपरेशन के दौरान 57 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 800 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 306 स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि दिनभर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 332 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की। यह उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशे के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति - प्रवर्तन, डि-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) - लागू की है। इस रणनीति के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 23 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार लेने के लिए तैयार किया है।