Skip to content

26/11: मुंबई की वो काली रात जब थम गई थी सबकी सांसे, कैसे आतंकियों ने दिया था 26/11 हमले को अंजाम? जाने

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मुंबई। 26/11 Mumbai Attack: आज के ही दिन मुंबई के बेहद मशहूर ताज होटल पर एक आतंकी हमला हुआ था। जिसमें कितने ही मासूमों की जान चली गई थी। 26 नवंबर 2008 की वो रात, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। 26 नवंबर की रात देश के लिए सबसे भयावह रात थी, भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई पर संकट के बादल मंडरा रहे थे।

26 से 29 नवंबर तक चला हमला

मुंबई ( Mumbai ) का आलीशान ताज होटल (Taj Hotel) आतंकियों के कब्जे में था। 26 से 29 नवंबर तक चले इस हमले ने सिर्फ मुंबई ही नहीं पूरे देश को हिला दिया था और पूरे देश में डर का माहौल था। पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते मायानगरी में घुसे आतंकियों ने कई बड़ी लोकेशन्स पर सिलसिलेवार तरीके से आतंकी हमलों को अंजाम दिया। ताज महल होटल से लेकर ट्राइडेंट होटल, ओबेरॉय होटल, नरीमन हाउस, कोलाबा कॉजवे और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस समेत कई जगहों पर बम ब्लास्ट हुए। इन हमलों में 150 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी। मृतकों की इस फेहरिस्त में हेमंत करकरे, विजय सालस्कर, अशोक कामटे और तुकाराम ओम्बाले जैसे मुंबई पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम भी शामिल थे। मुंबई पर हुए इस हमले को 26/11 के नाम से जाना जाता है। पाकिस्तान के खूंखार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने सोची समझी साजिश के तहत इस हमले को अंजाम दिया था। [caption id="attachment_93620" align="aligncenter" width="1200"] 26/11 Mumbai Attack 26/11 Mumbai Attack[/caption]

26/11 हमले की पूरी टाइमलाइन

26 नवंबर 2025

रात 9:20 बजे - कोलाबा कॉजवे पर स्थित लियोपोल्ड कैफे में 2 आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। रात 10:30 बजे - 2 आतंकवादियों ने मुंबई रेलवे स्टेशन के पास स्थित कामा अस्पताल पर हमला कर दिया। इस दौरान 3 पुलिस अधिकारियों ने आतंकियों को रोकने की कोशिश की और आतंकियों ने उन्हें भी गोलियों से भून दिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

रात 11 बजे - 4 आतंकवादी मुंबई के मशहूर ताज होटल में दाखिल हुए। 2 आतंकी ट्राइडेंट होटल में घुसे, 2 आतंकी नरीमन हाउस और अजमल कसाब समेत 2 आतंकी छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (मुंबई रेलवे स्टेशन) की तरफ रवाना हो गए। [caption id="attachment_52776" align="aligncenter" width="800"] 26/11 Mumbai Attack 26/11 Mumbai Attack[/caption] कसाब और उसके साथ मौजूद आतंकी ने मुंबई रेलवे स्टेशन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में 58 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल थे। रात 11 बजे - 4 आतंकवादियों ने मुंबई के ताज होटल पर हमला किया। पूरे ताज होटल से बम धमाकों की आवाजें आने लगीं। गोलीबारी के दौरान अंदर मौजूद कई लोगों की जान चली गई। ताज में धमाकों से मुंबई दहली ही थी कि ट्राइडेंट होटल में भी आतंकियों के होने की सूचना से हड़कंप मच गया। 2 आतंकियों की गोलीबारी में 30 लोग मारे गए। 26 नवंबर की पूरी रात ताज समेत मुंबई के अलग-अलग जगहों पर बम धमाके हो रहे थे, जिससे पूरा शहर दहशत में था।

27 नवंबर 2025

सुबह 2:30 बजे - भारतीय सेना के जवानों ने होटल की लॉबी में प्रवेश किया। सुबह 4:00 बजे - रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जवानों ने होटलों में फंसे 200 लोगों को रिहा करवाया। हालांकि, 100 लोग अभी भी आतंकियों की कैद में थे। ताज और ट्राइडेंट होटल में आतंकियों और NSG के बीच भीषण मुठभेड़ जारी थी। सुबह 9:45 बजे - 2 आतंकवादी नरीमन हाउस में घुस गए और केंद्र पर हमला कर दिया। [caption id="attachment_48838" align="aligncenter" width="800"] Gujarat ATS arrested three ISIS linked terrorists Terrorists Attack[/caption]

27-29 नवंबर 2025

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG), नौसेना कमांडो और भारतीय सेना ने मिलकर आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया। सुरक्षाबलों ने एक-एक करके सभी आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। वहीं, अजमल कसाब को सुरक्षाबलों ने जिंदा धर दबोचा। 28 नवंबर को ट्राइडेंट होटल को आतंकियों के चंगुल से छुड़ा लिया गया। वहीं, 29 नवंबर की सुबह 9 बजे तक ताज होटल में भी आतंकियों का सफाया हो गया। हालांकि, यह हमला देश को हमेशा के लिए गहरा जख्म दे गया, जिसकी यादें आज भी हर भारतीय को झकझोर कर रख देती हैं।

26/11 अटैक पर बनी फिल्में

मेजर- 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म में अदिवि शेष लीड रोल में थे। फिल्म में उन्होंने मुंबई टेररिस्ट अटैक में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की कहानी दिखाई गई है। इसी के साथ इस फिल्म में मुंबई हमले में उनकी बहादुरी भी देखने को मिलती है। फिल्म का निर्देशन शशि किरण टिक्का ने किया है और ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। [caption id="attachment_93621" align="aligncenter" width="1200"] Films on Mumbai Attack Films on Mumbai Attack[/caption] द अटैक ऑफ 26/11- राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित ये फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी और रोमेल रोड्रिग्स की किताब 'कसाबः द फेस ऑफ 26/11' पर आधारित है। ये किताब 2008 के मुंबई हमले के गुनहगार अजमल कसाब के बारे में है, जिसमें नाना पाटेकर ने मुंबई के पूर्व कमिश्नर राकेश मारिया की भूमिका निभाई है। ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है। होटल मुंबई- 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म में भी 2008 के अटैक को दिखाती है। इस फिल्म की कहानी मुंबई आतंकी हमले में जान गंवाने वाले विदेशियों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म के निर्देशक निकोलस साडा हैं और नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर देखने के लिए मौजूद है। फैंटम- ये फिल्म मुंबई हमले से जुड़ी काल्पनिक कहानी है, जिसमें सैफ अली खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म की कहानी हुसैन जैदी की किताब 'मुंबई एवेंजर्स' से ली गई है। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस एक्शन-थ्रिलर को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। मुंबई डायरीज- मुंबई डायरीज की काहनी मुंबई हमले के दौरान के एक सरकारी अस्पताल के अंदर की कहानी दिखाती है। निखिल आडवाणी द्वारा निर्मित ये सीरीज प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। इस सीरीज में मोहित रैना और कोंकणा सेन शर्मा लीड रोल में हैं।