Skip to content

ED Raid: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 100 से ज्यादा अफसरों ने एक साथ 40 ठिकानों में मारा छापा

ED Raid: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 100 से ज्यादा अफसरों ने एक साथ 40 ठिकानों में मारा छापा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। ED Raid News Update: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक साथ कई राज्यों में 40 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है। ईडी की ये रेड दफ्तरों और कई लोगों के ठिकानों पर की गई है। कहा जा रहा है कि कोयला माफिया के खिलाफ ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। फिलहाल ईडी की छापेमारी जारी है। जानकारी के मुताबिक ईडी (ED) की अलग अलग टीमों ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला माफियाओं के खिलाफ कार्ऱवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोयला माफिया के खिलाफ 40 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापामारी की है। [caption id="attachment_78624" align="aligncenter" width="1200"] ED Raid ED Raid[/caption]

भारी मात्रा में कैश और ज्वैलरी बरामद

ED के अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ED) पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता जिलों में 24 परिसरों में अवैध कोयला खनन, अवैध परिवहन और कोयले के भंडारण मामले के संबंध में तलाशी ले रहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

शुरुआती जानकारी के अनुसार, नरेंद्र खरका, अनिल गोयल, युधिष्ठिर घोष, कृष्ण मुरारी कयाल और अन्य के ठिकानों पर शुक्रवार सुबह से ED की छापेमारी चल रही है। बंगाल में रेड के दौरान भारी मात्रा में कैश एवं जेवरात बरामद हुए हैं। [caption id="attachment_87588" align="aligncenter" width="1200"] Raid Raid[/caption]

झारखंड में 18 जगहों रेड

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी झारखंड में 18 जगहों पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार ये छापामारी कोयला चोरी और स्मगलिंग के कई बड़े मामलों से जुड़े हैं, जिसमें अनिल गोयल, संजय उद्योग, एलबी सिंह और अमर मंडल के मामले शामिल हैं। आपको बता दें कि इन सभी मामलों को मिलाकर कोयले की बड़ी चोरी और चोरी शामिल है, जिससे सरकार को सैकड़ों करोड़ का भारी आर्थिक नुकसान नुकसान हुआ है। ईडी कई महीने से कोयला माफिया के खिलाफ एक्शन कर रही है।