Skip to content

Holiday News: पंजाब में कल छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर

Holiday News: पंजाब में कल छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, तरनतारन। Holiday News: पंजाब (Punjab) में एक बार फिर छुट्टी का ऐलान किया गया है जिसके चलते स्कूल कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेग।

डीसी ने जारी किए आदेश

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला तरनतारन ( Tarn Taran ) में 11 नवंबर यानि कल छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसे लेकर तरनतारन के डीसी ने आदेश जारी कर दिए है जिसके चलते जिले के सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के सभी सरकारी, गैर-सरकारी कार्यालयों, बैंकों, औद्योगिक इकाइयों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कारखानों और दुकानों में 11 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है। तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट राहुल ने ये फैसला लिया है। इसी के चलते डीसी ने आदेश भी जारी कर दिए है। बता दे कि तरनतारन उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को मतदान है और मतगणना 14 नवंबर को होगी।