Municipal Corporation Jalandhar Strike[/caption]
Jalandhar News: जालंधर नगर निगम में मेयर और कमिश्नर समेत अफसरों की नो इंट्री! मुलाजिमों ने निगम मुख्यालय घेरा
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) में हड़ताल हो गई है। नगर निगम के मुलाजिमों ने ठेके पर भर्ती के खिलाफ मेयर वनीत धीर और कमिश्नर संदीप ऋषि के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुलाजिमों ने कहा है कि ठेके पर भर्ती नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि पहले कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाए।
जालंधर
(Jalandhar)
नगर निगम (Municipal Corporation) के मुलाजिमों ने शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी है। सोमवार यानि आज पूरे शहर में कूड़े की लिफ्टिंग नहीं हुई, जिससे शहर में हर तरफ कूड़े का ढेर लगा है। मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) और कमिश्नर संदीप ऋषि (Sandeep Rishi IAS) के खिलाफ मुलाजिमों ने नारेबाजी करते हुए सारी गाड़ियां नगर निगम मुख्यालय में खड़ी कर दी।
[caption id="attachment_93400" align="aligncenter" width="1200"]
Municipal Corporation Jalandhar Strike[/caption]
Municipal Corporation Jalandhar Strike[/caption]