Skip to content

Punjab News: पंजाब में जेल से पैरोल पर छूटा कैदी फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश

Punjab News: पंजाब में जेल से पैरोल पर छूटा कैदी फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मानसा। Punjab News: पंजाब (Punjab) में जेल से पैरोल पर छूटे कैदी के गायब होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में जेल से पैरोल पर छूटा कैदी फरार हो गया है जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

पैरोल पर छूटा आरोपी गायब

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब ( Punjab ) के मानसा जेल से पैरोल पर छूटा आरोपी गायब हो गया है। आरोपी की पहचान सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुखविंदर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में उसे दस वर्ष की सजा हुई थी।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

जानकारी अनुसार कैदी सुखविंदर सिंह 25 अक्टूबर को पेरोल पर गया था जो लेकिन वह वापिस नहीं लौटा है। जिसके चलते बोहा थाने के एएसआइ गुरदीप सिंह ने सहायक सुपरिटेंडेंट की शिकायत पर कैदी सुखविंदर सिंह के खिलाफ अलग से मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।