डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News:
पंजाब (Punjab) में लूट और चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही एक मामला पंजाब के जिला जालंधर से सामने आ रहा है। खबर है कि जालंधर में चेन स्नैचिंग का मामला सामने आया है।
सोने की चेन छीनकर फरार
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (
Jalandhar
) के वीर बबरीक चौक के पास दिनदहाड़े लुटेरों ने चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि स्कूटर पर सवार एक व्यक्ति से दो अज्ञात बाइक सवार सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।
[caption id="attachment_91196" align="alignnone" width="1200"]
Snatching In Jalandhar[/caption]
वहीं पीड़ित की पहचान विनय मल्होत्रा के रूप में हुई है, जो किसी काम से जा रहे थे। उसी दौरान पीछे से आए लुटेरों ने झपट्टा मारकर उनके गले की चेन छीन ली। अचानक हुई वारदात से घबराकर उन्होंने स्कूटर से नियंत्रण खो दिया और सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के बाद विनय मल्होत्रा किसी तरह उठकर थाना नंबर 5 पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।