Skip to content

Bihar News: सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो पुलिस अफसरों को किया सस्पेंड

Bihar News: सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो पुलिस अफसरों को किया सस्पेंड
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, बिहार। Bihar News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एसएसपी ने दो पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनको सस्पेंड कर दिया है।

लापरवाही बरतने के आरोप में हुई कार्रवाई

मिली जानकारी के मुताबिक बिहार ( Bihar ) के दरभंगा में पदस्थापित दो पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में की गई है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि दरभंगा जिले में बहादुरपुर के पर्यवेक्षी पदाधिकारी, समप्रति अंचल पुलिस निरीक्षक-कमतौल अभिषेक प्रताप सिंह एवं बहादुरपुर थाना के थानाध्यक्ष सुनील कुमार को निलंबित किया गया है। निलंबन के दौरान इन दोनों पदाधिकारीयों का मुख्यालय पुलिस केन्द्र, दरभंगा में रहना होगा। वहीं दरभंगा के प्रभारी पु.नि. प्रसुन्जय कुमार को बहादुरपुर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है और लहेरियासराय थाना के पर्यवेक्षी पदाधिकारी पुलिस निरीक्षक रामेश्वर साफी को कमतौल अचंल का नया पुलिस निरीक्षक बनाया गया है।