Skip to content

War on Drugs: पंजाब पुलिस द्वारा हेरोइन, अफीम सहित 113 नशा तस्कर गिरफ्तार

War on Drugs: पंजाब पुलिस द्वारा हेरोइन, अफीम सहित 113 नशा तस्कर गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। War on Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों का पूर्ण उन्मूलन करने के लिए चलाई जा रही व्यापक मुहिम “ युद्ध नशों विरुद्ध” को 259वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 348 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्यभर में 86 FIR दर्ज की गईं और 113 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

45,570 रुपये की ड्रग मनी बरामद

इसके साथ, 259 दिनों में गिरफ्तार कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 36,754 हो गई है। इन छापेमारियों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 3.1 किलोग्राम हेरोइन, 1.5 किलोग्राम अफीम, 24 किलोग्राम भुक्की, 84,304 नशीली गोलियां और 45,570 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ( CM Bhagwant Mann ) ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशा-विरोधी अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

राज्यभर में 348 छापे मारे

इस अभियान के दौरान 71 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 120 से अधिक पुलिस टीमों के 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों ने राज्यभर में 348 छापे मारे। पूरे दिन चले इस ऑपरेशन में पुलिस टीमों ने 366 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की। [caption id="attachment_3826" align="aligncenter" width="800"] Police Raid Police Raid[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

राज्य सरकार द्वारा नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति — प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट), डी-एडिक्शन और प्रीवेंशन (ई डी पी) — लागू की गई है। इसी ‘डी-एडिक्शन’ पहल के तहत पंजाब पुलिस ने आज 40 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया है।