Air India Express: एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट के फटे टायर, कोचीन में की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मचा हड़कंप
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, कोच्चि।
Air India Express: एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के साथ हादसा होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि यात्रियों से भरी एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट के टायर फट गए जिससे फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।
मिली जानकारी के मुताबिक जेद्दा से कोझिकोड जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस (
Air India Express
) की फ्लाइट की कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि उस दौरान प्लेन में 160 यात्री सवार थे जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।