Skip to content

Punjab News: भाजपा नेता की कार पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, मचा हड़कंप

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में भाजपा नेता की गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चली है जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मोहाली ( Mohali ) के फेज-1 में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता की थार गाड़ी पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं है। भाजपा कार्यकर्ता का नाम गुरदीप सिंह बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
गुरदीप सिंह के मुताबिक उनकी गाड़ी की डिग्गी से खोखा (कारतूस का खोल) भी बरामद हुआ है। दरअसल गुरदीप सिंह जब सुबह अपनी गाड़ी से जिम जाने के लिए निकलने लगे थे तो उन्होंने देखा कि उनकी गाड़ी का शीशा टूटा हुआ है। इसके बाद जब उन्होंने सीसीटीवी चेक किया तो उसमे देखा कि देर रात कुछ युवकों ने कुल्हाड़ी से गाड़ी पर वार किए और फिर गाड़ी पर फायरिंग भी की। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी है।