Punjab News: कैपिटल स्मॉल फ़ाइनेंस बैंक द्वारा ‘मुख्यमंत्री रंगला पंजाब फ़ंड’ में 31 लाख रुपये का योगदान
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब (Punjab) के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने आज कॉर्पाेरेट सामाजिक ज़िम्मेदारी (CSR) की महत्ता पर ज़ोर देते हुए कहा कि प्रत्येक कॉर्पाेरेट इकाई को समाज पर अपने प्रभाव के प्रति पूरी तरह जवाबदेह होने के लिए सीएसआर गतिविधियां करनी चाहिए।
वित्त मंत्री ने यह टिप्पणी कैपिटल स्मॉल फ़ाइनेंस बैंक से ‘मुख्यमंत्री रंगला पंजाब फ़ंड’ के लिए औपचारिक रूप से योगदान प्राप्त करते समय की। फंड में योगदान के रूप में कैपिटल स्मॉल फ़ाइनेंस बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ सर्वजीत सिंह समरा द्वारा 31 लाख रुपये का चेक वित्त मंत्री को सौंपा गया।