डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में क्रिश्चियन समुदाय द्वारा सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर का पुतला फूंकने में एक नया मोड़ आ गया है। खबर है कि चरण कौर ने क्रिश्चियन समुदाय को नोटिस भेजा है।
मिली जानकारी के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की मां ने अपने वकील के जरिए क्रिश्चियन ग्लोबल एक्शन कमेटी को 10 लाख का लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस के जरिए सिद्धू की फैमिली की तरफ से वकील गुरविंदर संधू ने पूछा है कि ये सब किसके इशारे पर किया गया है।
लिखित माफी मांगने का आदेश
लीगल नोटिस में कहा गया है कि उनके खिलाफ ये सब किसी के इशारे पर किया गया है और उसका नाम बताया जाए। इसके साथ ही 15 दिन के अन्दर उनसे लिखित माफी मांगी जाए। ये माफीनामा को अखबारों में भी पब्लिश करवाया जाए। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इसे अपलोड किया जाए।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
वहीं 10 लाख की राशि चरन कौर को दी जाए। इसके साथ ही नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि अगर तय समय में जवाब या माफी नहीं आई, तो कमेटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। बता दे कि चरण कौर ने ये कार्रवाई क्रिश्चियन समुदाय द्वारा उनका पुतला फूंकने को लेकर की है।
क्रिश्चन समुदाय ने मानी गलती
दरअसल अंकुर नरूला के खिलाफ प्रदर्शन के विरोध में क्रिश्चन समुदाय ने 10 दिसंबर को डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। इसमें तीन पुतले लाए गए जिनमें एक पर सिद्धू मूसेवाला की मां की फोटो लगी थी। प्रदर्शन में लाए गए सिद्धू मूसेवाला की मां के पुतले पर बाद में क्रिश्चियन समुदाय ने गलती मानी। 10 दिसंबर को ही प्रैस कॉन्फ्रेंस कर कहा गया कि ये पुतला गलती से आ गया।








