Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब में बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Punjab Weather Update: पंजाब में बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में शीतलहर के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। आदमपुर 2.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। रोपड़ में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ( IMD ) ने पंजाब के आठ जिलों के लिए अगले दो दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा शामिल हैं। विभाग के अनुसार, शीत लहर के कारण पंजाब में न्यूनतम तापमान अगले दो दिनों में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
बता दे कि पिछले दो से तीन दिन में लगातार ठंडक बढ़ी है। सर्द हवाओं की वजह से अब हड्डियां कंपाने वाली सर्द सताने लगी है। सुबह और रात के समय सर्द हवाएं चल रही हैं और कोहरा भी पड़ने लगा है। मगर दिन के समय खिल रही धूप से अभी कुछ राहत है। आने वाले दिनों में पंजाब में सर्दी और बढ़ेगी।