Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब में बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Punjab Weather Update: पंजाब में बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब के आठ ज़िले शीतलहर की चपेट में हैं, जिसके चलते मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को ठंड से बचने के लिए सावधानी बरतने और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।

शीतलहर जारी रहने की संभावना

अगले कुछ दिनों तक शीतलहर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ( IMD ) के अनुसार, पंजाब के आठ जिलों जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, फरीकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा और मानसा में शीतलहर का प्रकोप जारी है। इस बीच, आज सुबह कुछ इलाकों में हल्का कोहरा भी छाया रहा।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
वहीं अगले हफ़्ते मौसम शुष्क रहेगा और बारिश का कोई अनुमान नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 72 घंटों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा, जिससे लगभग 11 जिले प्रभावित होंगे। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में तापमान सामान्य से कम है।