Gaurav Yadav IPS DGP Punjab[/caption]
डीजीपी ने दी जानकारी
इस बात की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्विटर पर दी है। उन्होंने बताया कि यह गिरोह पाकिस्तान स्थित हैंडलर के सीधे संपर्क में था, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए हथियारों की खेप के लिए लोकेशन और कॉर्डिनेट भेजता था। गिरफ्तार तस्कर इन हथियारों को पंजाब के माझा और दोआबा क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों तक पहुंचाने का काम करते थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए तस्करों से कुल छह पिस्तौल बरामद की गई हैं, जिनमें पांच .30 बोर और एक पीएक्स5 9एमएम पिस्तौल शामिल है।प्रारंभिक जांच से पता लगा है कि यह गैंग पंजाब के विभिन्न आपराधिक गिरोहों को हथियार सप्लाई कर रहा था। मामले में थाना कैंटोनमेंट, अमृतसर में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब नेटवर्क के अन्य सदस्यों, हथियार प्राप्त करने वालों, फंडिंग चैनलों और पूरे मॉड्यूल की बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक की जांच कर रही है।Acting swiftly on intelligence inputs, #Amritsar Commissionerate Police dismantles a #Pakistan-operated cross-border arms smuggling module and apprehends six operatives, including one juvenile, recovering six sophisticated pistols (five .30 bore & one PX5 9mm). Preliminary… pic.twitter.com/8YzTH5pqDn
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) December 8, 2025