Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब में छाया घना कोहरा, जाने किस दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की भविष्यवाणी

Punjab Weather Update: पंजाब में छाया घना कोहरा, जाने किस दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की भविष्यवाणी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में आज घना कोहरा और शीत लहर चलेगी। यह स्थिति सुबह से रात तक बनी रहेगी। मौसम विभाग ने इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कुछ स्थानों पर बारिश

मौसम विभाग ( IMD ) के अनुसार, 31 दिसंबर और नव वर्ष के पहले दिन राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। पिछले 24 घंटों में राज्य में न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमानों में गिरावट आई है। [caption id="attachment_92550" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जिससे यह सामान्य तापमान के करीब पहुंच गया है। फरीदकोट में सबसे कम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम फिर से साफ और शुष्क हो जाएगा। अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद, अगले तीन दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।