Skip to content

DIPS News: डिप्स में ईश्वर की प्रार्थना से होती हर सुबह

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: डिप्स में हर सुबह ईश्वर की प्रार्थना से होती है। दिन की यह शांत शुरुआत छात्रों में सकारात्मकता और उत्साह भर देती है। डिप्स का लक्ष्य सिर्फ पढ़ाई नहीं बल्कि चरित्र निर्माण, अनुशासन और बड़ों का सम्मान सिखाना है। सुबह की सभा में बच्चे अलग-अलग प्रार्थनाएँ पढ़ते हैं। इसके साथ ही सीनियर विद्यार्थियों के लिए रोचक क्विज़ आयोजित की जाती है जिससे शारीरिक व्यायाम से उनकी ऊर्जा और फिटनेस दोनों बढ़ती हैं।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
वहीं इन सार्थक गतिविधियों से माता-पिता बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि डिप्स बच्चों को किताबों से आगे जीवन के मूल्य सिखाता है। डिप्स का मानना है कि सुबह की सभा ही संस्कृति, नैतिक शिक्षा और सकारात्मक सोच का सबसे प्रभावी मंच है। सीएओ रामनीक सिंह ने कहा कि डिप्स में सुबह की प्रार्थना सिर्फ एक प्रक्रिया नहीं बल्कि विद्यार्थियों की सोच और व्यक्तित्व को आकार देने वाला अनमोल क्षण है। हम चाहते हैं कि हर बच्चा दिन की शुरुआत कृतज्ञता, अनुशासन और मुस्कान के साथ करें।