Skip to content

Punjab Rail Roko: पंजाब में आज 2 घंटे ट्रेनें रोकेंगे किसान, लोगों को होगी भारी परेशानी

Punjab Rail Roko: पंजाब में आज 2 घंटे ट्रेनें रोकेंगे किसान, लोगों को होगी भारी परेशानी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पंजाब। Punjab Rail Roko: पंजाब (Punjab) में ट्रेन में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर आप भी आज ट्रेन में सफर करने के बारे में सोच रहे है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है नहीं तो आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान

बता दे कि आज यानि 5 दिसंबर को ट्रेन में सफर करने जाने वाले है तो आपको एक बार ये खबर जरूर पढ़ लेनी चाहिए। अगर आप आज पंजाब ( Punjab ) में ट्रेन में सफर करने वाले है तो आपको थोड़ा मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है जिसके आपको अपनी मंजिल पर पहुंचने में देरी हो सकती है। [caption id="attachment_95702" align="alignnone" width="1200"] Punjab Rail Roko Punjab Rail Roko[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
पंजाब में किसानों ने आज रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान किया है। इससे पहले ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए कई किसान नेताओं को घर में नजरबंद कर दिया। भारतीय किसान मजदूर यूनियन पंजाब के प्रधान दिलबाग सिंह के घर के बाहर पुलिस तैनात की गई है। लुधियाना में रेल रोको आंदोलन की अगवाई दिलबाग सिंह ही कर रहे हैं। लुधियाना, जालंधर और अमृतसर समेत 19 जिलों में 26 जगहों पर किसानों ने रेलवे ट्रैक पर बैठने की बात कही है। किसानों का प्रदर्शन दोपहर 1 से 3 बजे तक यानी 2 घंटे के लिए होगा।