Skip to content

Former IG Amar Singh Chahal: पंजाब के पूर्व IG ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर, सुसाइड नोट भी बरामद

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पटियाला। Former IG Amar Singh Chahal: पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के पूर्व IG ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की है जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए है मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब ( Punjab ) के पूर्व इंस्पेक्टर जरनल ऑफ पुलिस (IG) अमर सिंह चहल (Amar Singh Chahal) ने खुद को गोली मार ली है। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। [caption id="attachment_97300" align="aligncenter" width="1200"] Former IG Amar Singh Chahal Attempt Suicide Former IG Amar Singh Chahal Attempt Suicide[/caption]
यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोली मारने से पहले पूर्व आईजी ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को एक आखिरी चिठ्ठी भी लिखी। पुलिस ने घटनास्थल से 12 पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें करोड़ों रुपये के साइबर घोटाले का जिक्र बताया गया है। बता दें कि अमर सिंह चहल 2015 के फरीदकोट फायरिंग मामले में आरोपी रह चुके हैं। इस मामले में 24 फरवरी 2023 को पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने फरीदकोट कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। जिसमें कई बड़े राजनीतिक नेताओं समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और पूर्व डीआईजी अमर सिंह चहल का नाम शामिल था।