Skip to content

Punjab News: पंजाब में भयनाक सड़क हादसा, एडिशनल SHO की मौत, बेटी गंभीर घायल

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: पंजाब में भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें पंजाब पुलिस के SHO की मौत हो गई है और दो लोग घायल हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला गुरदासपुर ( Gurdaspur ) में घने कोहरे के कारण भयानक एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में थाना धारीवाल के एडिशनल एसएचओ सुलखन की मौत हो गई है और उनकी बेटी और ड्राइवर इस हादसे में घायल हो गए है।
यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर
घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि सुलखन राम की ड्यूटी के दौरान थाना परिसर में ही अचानक तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें ईलाज के लिए गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

घने कोहरे के कारण हादसा

इसके बाद हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अमृतसर ले जाने का फैसला किया। इसके लिए उन्हें एम्बुलेंस से अमृतसर रवाना किया गया। लेकिन रास्ते में गांव सोहल के नजदीक, एम्बुलेंस घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई।