Skip to content

Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने अकाली दल को दिया बड़ा झटका, दिग्गज नेता BJP में शामिल

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने जिला परिषद चुनाव में अकाली दल को बड़ा झटका दे दिया। करतारपुर विधानसभा हलके के नूरपुर गांव के पूर्व सरपंच और ब्लाक समिति मैंबर को भाजपा ज्वाइन करवाया। शामिल हुए दोनों नेता अकाली दल में थे, जिनको सुशील रिंकू ने भाजपा में शामिल करवाया। पंजाब (Punjab) में 14 दिसंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव होने जा रहे है। इसी के चलते सभी पार्टियों द्वारा अपने-अपने स्तर पर तैयारियां की जा रही है। बता दें कि बीते दिनों इलेक्शन कमीशन ने पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति के घोषणा कर दी गई जिसके चलते 14 दिसंबर को शुनाव होंगे और 17 दिसंबर को इसके घोषित किए जाएंगे। [caption id="attachment_95616" align="aligncenter" width="1200"] Sushil Rinku Sushil Rinku[/caption]

ये अकाली नेता भाजपा में शामिल

भाजपा नेता और जालंधर (Jalandhar) के पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने बताया कि ब्लॉक समिति मेंबर और पूर्व सरपंच को भाजपा ज्वाइन करवाया है। उन्होंने बताया कि नूरपुर के ब्लाक समिति मेंबर हरगोपाल सिंह पुत्र जिलेदार सिंह को भाजपा में शामिल करवाया गया है। ये कद्दावर अकाली नेता थे। हरगोपाल सिंह से अकाली दल छोड़ भाजपा ज्वाइन किया है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकाय
इसी तरह नूरपुर गांव के पूर्व सरपंच सतपाल सिंह को भी भाजपा ज्वाइन करवाया गया। सुशील रिंकू ने कहा कि हरगोपाल सिंह और सतपाल सिंह के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को बड़ी मजबूती मिली है। उन्होंने दोनों नेताओं का भाजपा में आने पर स्वागत किया। इस मौके पर हरविंदर सिंह डल्ली, मनवीर सिंह विक्की, अमरजीत सिंह अमरी, अमरजीत सिंह और मंडल प्रधान अर्जुन तिवारी मौजूद थे।