Skip to content

Jalandhar: मोहिंदर भगत ने लेदर कॉम्प्लेक्स में 1.72 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का रखा नींव पत्थर

Jalandhar: मोहिंदर भगत ने लेदर कॉम्प्लेक्स में 1.72 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का रखा नींव पत्थर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar: पंजाब के बागवानी, रक्षा सेवाएं कल्याण और स्वतंत्रता सेनानी मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा आज लेदर कॉम्प्लेक्स में 1.72 करोड़ रुपये की लागत से पूरा होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का नींव पत्थर रखा ।इस मौके पर उनके साथ मेयर नगर निगम वनीत धीर भी मौजूद थे।

बड़े स्तर पर फंड जारी किए

विकास कार्यों का नींव पत्थर रखने मौके पर लोगों से रूबरू होते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि लेदर कॉम्प्लेक्स में फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज, सीवरेज लाइन और गलियों के निर्माण के काम पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्टों के पूरा होने से इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। [caption id="attachment_61086" align="aligncenter" width="800"] CM Bhagwant Mann CM Bhagwant Mann[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत सिंह मान ( Bhagwant Mann ) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा शहर के विकास में बड़े स्तर पर फंड जारी किए जा रहे है। भगत ने कहा कि शहर को बुनियादी ढांचे के से मजबूत करके अति आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है और पंजाब सरकार द्वारा शहर के सर्वांगीण विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी और विकास कार्यों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है।

आज नींव पत्थर रखा गया

इस मौके पर बोलते हुए मेयर वनीत धीर ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के विकास में लगातार अनेक पहलकदमियां की जा रही है। उन्होंने कहा कि लेदर कॉम्प्लेक्स में जिन विकास कार्यों का आज नींव पत्थर रखा गया है, नगर निगम द्वारा इन्हें प्राथमिकता के आधार पर निश्चित समय में पूरा करके शहरवासियों को बड़ी राहत प्रदान की जाएगी। [caption id="attachment_21224" align="aligncenter" width="800"] Mohinder Bhagat Mohinder Bhagat[/caption] उन्होंने कहा कि इसके अलावा शहर की तंग गलियों में अगर सीवरेज बंद की समस्या सामने आती है तो नगर निगम द्वारा छोटी मशीनें भी उपलब्ध करवाई गई हैं जो इन जगहों पर आसानी से पहुंचकर लोगों को तुरंत राहत पहुंचाएंगी। इस मौके पर इलाके के अन्य लोग भी मौजूद थे।