डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के मुलाजिमों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया। मुलाजिमों ने निगम मुख्यालय के गेट पर ताला लगा दिया है। जिससे सारा काम बंद हो गया। मेयर वनीत धीर और कमिश्नर संदीप ऋषि द्वारा कई बार मीटिंग की गई, लेकिन बैठक बनेतीजा रही। वहीं, शहर के कई इलाकों में कूड़े की लिफ्टिंग नहीं हुई।
जालंधर
(Jalandhar)
नगर निगम (Municipal Corporation) के सफाई सेवक यूनियन के प्रधान मट्टू का कहना है कि सरकार ने इलेक्शन के वक्त 1132 सफाई कर्मचारियों की भर्ती का वादा किया था, लेकिन इसको पूरा नहीं किया जा रहा है। हमने सरकार से कई बार बात करने की कोशिश की, लेकिन ये लोग हमें आश्वासन देकर चुप करवा देते हैं।
[caption id="attachment_95311" align="aligncenter" width="1200"]
Jalandhar Municipal Corporation Strike News[/caption]
हड़ताल से कामकाज ठप
यूनयिन के नेताओं ने कहा कि कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के सामने भी अपना मसला रख चुके हैं, लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर टाल दिया जाता है। इसलिए आज हमने काम छोड़कर हड़ताल का फैसला लिया।
यूनियन प्रधान मट्टू ने कहा कि सरकारें पता नहीं क्या चाहती हैं। शायद ये चाहते हैं कि धरने प्रदर्शन चलते रहें और लोग परेशान होते रहें। मेयर से कई बार बात हो चुकी है। वो हर बार कहते हैं कि चंडीगढ़ में बात चल रही है। जब तक मुलाजिमों की मांगों को नहीं माना जाएगा, वे सफाई नहीं करेंगे।
[caption id="attachment_95312" align="aligncenter" width="1200"]
Jalandhar Municipal Corporation Strike[/caption]
जालंधर में 1300 सफाई सेवक
यूनियन नेताओं ने कहा कि शहर का एरिया बढ़ चुका है। इस वक्त जालंधर में करीब 1300 लोग सफाई करने वाले हैं। इतने लोगों से सफाई कर पाना मुमकिन नहीं है। एक-एक सफाई कर्मचारी के पास 3 से ज्यादा एरिया हैं। इतना काम करवाने के बावजूद उनको समय पर सैलरी नहीं दी जाती।
यूनियन नेताओं की अगुवाई में मुलाजिमों ने नगर निगम मुख्यालय का गेट बंद कर दिया है। कुछ अफसर निगम दफ्तर में बैठे हैं, जबकि कईयों को अंदर ही नहीं जाने दिया जा रहा है। युनियन नेताओं ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, हड़ताल जारी रहेगा।